mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

Daily Current Affairs | 13-09-2021

Swati Mahendras



1-Former Bihar assembly speaker and veteran Congress leader Sadanand Singh died. He was 76. 

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

2-Defence Minister Rajnath Singh and Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari inaugurated Emergency Landing Facility on Satta-Gandhav stretch of NH-925A in Barmer, Rajasthan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-925ए के सत्ता-गांधव हिस्से पर वायुसेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

3-The Central government informed the Supreme Court that it has taken decision to allow induction of women into National Defence Academy (NDA). 

केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि उसने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।

4-Sports and Youth Affairs Minister Anurag Singh Thakur felicitated Paralympics medal winners in New Delhi. 

खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

5-Taliban named Mullah Mohammad Hasan Akhund as the acting Prime Minister of Afghanistan. Mullah Abdul Ghani Baradar will be the deputy PM. 

तालिबान ने मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर उप प्रधानमंत्री होंगे।

6-All India Institute of Ayurveda under Ministry of Ayush, signed a MoU in coordination with NICM Western Sydney University Australia, in virtual mode, to appoint an Academic Chair in Ayurveda. 

आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक अकादमिक चेयर की नियुक्ति के लिए एनआईसीएम वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्चुअल मोड में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

7-India Post Payments Bank (IPPB) under Department of Posts, Ministry of Communications and LIC Housing Finance Ltd (LICHFL), the country’s premier housing finance player, announced a strategic partnership for providing home loan products to over 4.5 crore customers of IPPB. 

संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और देश की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) ने आईपीपीबी के 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए आवासीय ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

8-Union Minister of Culture Kishan Reddy Gangapuram launched the book “Gita Govinda :Jaydeva’s Divine Odyssey” by Dr.Utpal K. Banerjee at IGNCA, New Delhi.  

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गंगापुरम किशन रेड्डी ने नई दिल्ली स्थित आईजीएनसीए में डॉ. उत्पल के. बनर्जी की पुस्तक 'गीत गोविन्द: जयदेवडिवाइन ओडिसी' का विमोचन किया।

9-Union Minister for Environment, Forest and Climate Change, Bhupender Yadav dedicates first functional Smog Tower of India, situated at Anand Vihar in New Delhi. 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में आनंद विहार में स्थित भारत के पहले क्रियाशील स्मॉग टॉवर का लोकार्पण किया।

10-A Statement of Intent (SoI) was signed between NITI Aayog and Gujarat University in the presence of NITI Aayog Vice Chairman Dr Rajiv Kumar. 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार की उपस्थिति में नीति आयोग और गुजरात विश्वविद्यालय के बीच एक आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए गए।




For more such current affairs - Click here

You can also watch our current affair videos- Click here

0 comments:

Post a Comment

MAHENDRA GURU

Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.