mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड 10 जुलाई को घोषित करेगा NTPC एग्जाम के परिणाम, ऐसे करें चेक ......

Mahendra Guru
RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड 10 जुलाई को घोषित करेगा NTPC एग्जाम के परिणाम, ऐसे करें चेक .
RRB NTPC Result 2016: रेलवे भर्ती बोर्ड Non-Technical Popular Category (NTPC) Exam 2016 के नतीजे 10 जुलाई 2016 को जारी कर सकता है। एग्जाम में 93 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। एग्जाम में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार काफी वक्त से इन परिणामों का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। नतीजे www.indianrailways.gov.in जारी किए जाएंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग जोन और प्रोडेक्शन यूनिट्स के लिए Non-Technical Popular Categories के तहत उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। 18272 पदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एप्लाई किया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इन पदों के लिए मार्च और अप्रैल 2016 में एग्जाम करवाए थे।

एग्जाम में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रेलवे भर्ती बोर्ड अब 10 जुलाई को नतीजे घोषित करेगा। नतीजे घोषित करने के बाद भर्ती बोर्ड कटऑफ लिस्ट निकालेगा। 

ऐसे चेक करें RRB NTPC Results 2016- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाएं। वहां दिए गए ‘NTPC Exam Results 2016’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। वहां मांगी गई सारी जानकारी डालने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा। अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। 

बता दें, जून महीने में भी रिजल्ट आने की खबरें मीडिया में आई थीं। लेकिन इलाहाबाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने उस वक्त नॉटिफिकेशन जारी करके कहा था कि अभी परिणाम घोषित नहीं कर रहे हैं। अभी रिजल्ट प्रक्रिया में है। 

रेलवे इन पदों के लिए दिसंबर 2015 में आवेदन मांगे थे। करीब 10 मिलियन आवेदन आने के बाद यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। रेलवे भर्ती बोर्ड समय-समय पर अलग-अलग पदों पर भर्ती निकालता रहता है। भारत का रेलवे सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाला विभाग है। रेलवे में खाली पदों की संख्या भी काफी ज्यादा है।



Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.