mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

रेलवे में निकलने वाली है एक लाख बम्पर भर्तियां

Mahendra Guru

प्रिय विद्यार्थियों , 


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आते ही बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को खुशखबरी दी है। जल्द रेलवे में 1 लाख पदों पर भर्ती होंगी। 

भारतीय रेलवे ने वर्षों से रिक्त पड़े संरक्षा श्रेणी के एक लाख के अधिक पदों पर भर्ती शुरू करने के लिये हरी झंडी दिखा दी है और तीन माह के अंदर यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने यहां बताया कि श्रेणी 'ख' के करीब 25 हजार , श्रेणी 'ग' एवं 'घ'के 65 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा करीब 10 हजार संबद्ध पदों पर भी भर्ती होगी। सूत्रों के अनुसार सहायक स्टेशन मास्टर, सहायक लोको पायलट, गार्ड, गैंगमैन, ट्रैकमैन, पथ निरीक्षक आदि संरक्षा से जुड़े पद हैं जिन पर वर्षों से भर्ती नहीं की गयीं हैं।

रेलवे में जूनियर और सीनियर इंजीनियरों की भी भर्ती की जाएगी। रेलकर्मियों की यूनियनें भी इन पदों पर भर्ती की मांग लगातार करती रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि यही नहीं कर्मचारियों के अंतर-जोन तबादले के बारे में भी 15 दिनों के अंदर फैसला होगा। संरक्षा श्रेणी के पदों पर भर्ती से मौजूदा समय में ड्यूटी के बाद दोगुने तिगुने समय तक लगातार काम करके शारीरिक एवं दिमागी सेहत गंवाने वाले कर्मचारियों को भारी राहत मिल सकेगी।

उन्हें समय पर छुट्टी एवं पर्याप्त विश्राम मिलेगा जिससे वे अधिक क्षमता से काम कर सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड से सभी जोनों में इस आशय के निर्देश जारी किये गये हैं और तीन माह के अंदर यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी पदों को भरने में एक से डेढ़ साल लगेगा।

0 comments:

Post a Comment

MAHENDRA GURU

Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.