mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

Top Headlines - 20.11.2016

Mahendra Guru
Top Headlines - 20.11.2016
1. After winning favorite actress award for ‘Quantico’ last year, actress Priyanka Chopra has won the second consecutive nomination at People's Choice Awards 2017. 

पिछले साल 'क्वांटिको' के लिए पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2017 में नामांकन हासिल किया है।

2. US President-elect Donald Trump selected military adviser Lt Gen (rtd) Michael Flynn as the National Security Adviser while Congressman Mike Pompeo was selected to head Central Intelligence Agency (CIA). 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) माइकल फ्लिन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनसए) तथा कांग्रेस सदस्य माइक पोमपेओ को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख के तौर पर चुना है।

3. Ami Bera has been re-elected to the US House of Representatives for the third consecutive time. With this, Raja Krishnamoorthi from Illinois, Pramila Jayapal from Washington State and Ro Khanna from California have been elected to US House of Representatives for the first time. This is for the first time that the House would have four Indian-American members. 

अमी बेरा लगातार तीसरी बार अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में चुने गए। इसके साथ ही इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति, वाशिंगटन स्टेट से प्रमिला जयपाल और कैलिफोर्निया से रो खन्ना पहली बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं। यह पहली बार होगा जब प्रतिनिधि सभा में चार भारतीय-अमेरिकी सदस्य होंगे।

4. Romanian central defender Daniel Prodan, who played for Atletico Madrid in the 1996-97 and 1997-98 seasons, has died. He was 44. 

रोमानिया के सेंट्रल डिफेंडर डेनियल प्रोडान का निधन हो गया। वह 44 साल के थे। डेनियल ने एटलेटिको के लिए 1996-97 और 1997-98 के सत्र में खेला था।

5. The first 'World Punjabi Literature' conference started in Punjab. More than 4,000 representatives of countries such as Canada, US and Britain are participating in it. 

पहला 'विश्व पंजाबी साहित्य सम्मेलन' पुणे में शुरू हुआ। इसमें कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के 4,000 से अधिक प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। 

6. Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav inaugurated his ambitious project 'UP 100 service'. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना 'यूपी 100 सेवा' का उद्घाटन किया।

7. Denton Cooley, a renowned heart surgeon who performed world's first artificial heart transplant in the US, passed away. He was 96. 

कृत्रिम हृदय का प्रत्यारोपण करने वाले पहले एवं प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डेंटन कूली का अमेरिका में निधन हो गया। वह 96 साल के थे।

8. Iranian film-maker Nahid Hasanzadeh's first film 'Another Time' has been awarded the Best Film Award at the 22nd Kolkata International Film Festival. 

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (केआईएफएफ) के 22वें संस्करण में फिल्मकार बनीं ईरान की नाहिद हसनजदे की पहली फिल्म 'एनदर टाइम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

9. American singer Sharon Jones died. She was 60. 

अमेरिकी गायिका शेरोन जोन्स का निधन हो गया है। वह 60 वर्ष की थीं।

10. The IMF has approved a loan of USD 162 million to Sri Lanka under its programme to aid the government’s reform programme which aims to promote inclusive growth. 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के लिए 16.2 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया है। यह ऋण सरकार के समावेशी वृद्धि लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे सुधार कार्यक्रम के तहत दिया गया है।

Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.